कोविड -19 के बाद बिज़नेस में संभावनाएं ..
कोविड -19 के बाद बिज़नेस में संभावनाएं ..
कोरोना संकट बरकरार है , विश्व के 200 से अधिक देशों में अभी तक 1. 85 लाख लोगो की मृत्यु हो चुकी है और लगभग 30 लाख लोग इस महामारी से प्रभावित है ! भारत ही नही विश्व की अर्थव्यवस्था सदी के सबसे नाजुक़ दौर से गुज़र रही है। विश्व के कई विकसित देश जैसे अमेरिका , इटली, स्पेन,फ्रांस,इंग्लैंड , जर्मनी भी इस महामारी पर काबू पाने में अपने आप को असहाय महसूस कर रहे है ! भारत में भी पिछले 1 महीने से लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है और आगे भी इसके जारी रहने की संभावना है !
आशंकाओ और अनिश्चितताओं के बीच मे व्यापार- व्यवसाय और नौकरियों के भविष्य के बारे मे असमंजस की स्थिति बनी हुई है । कोरोना वायरस की वजह से उड्डयन ( Aviation ), मनोरंजन ( Multiplexes & Amusement Parks ), ट्रांसपोर्ट ( Transport ), पर्यटन ( Tourism ) ऑटोमोबाइल ( Car & Truck ), ऑटो कंपोनेंट्स ( Auto Components ), हस्तशिल्प ( Handicrafts ), इलेक्ट्रॉनिक्स( Electronics ), रियल एस्टेट ( Real Estate ),जेम्स एवं ज्वेलरी ( Gems & Jewelry), ब्रांडेड कपडे ( Branded Clothes ) और लक्ज़री गुड्स ( Luxury Goods ) जैसे बिज़नेस सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुए है और आने वाले 1-2 सालो में भी इन सेक्टर्स में तेजी आने की संभावना कम है !
जैसे हर विपति मैं कोई आशा , कोई उम्मीद छुपी रहती है उसी तरह कोविड -19 की आपदा ने भी बिज़नेस और करियर क्षेत्र में के लिए कुछ संभावनाओं को जन्म दिया है !
यहाँ पर मैं आपको 5 ऐसी बिज़नेस और करियर की संभावनाओं के बारे में बता रहा हूँ जो कोविड -19 के चलते भारत में तेजी से उभर रही है।
1. Medical Equipments, Devices and Accessories:
कोविड -19 महामारी के चलते देश ही नही पूरे विश्व में चिकित्सा उपकरण (Medical Equipments) ,Devices ओर Accessories की मांग बहुत तेजी से बढ रही है। स्टेशनरी वेन्टीलेटर्स (Stationary Ventilators), चलित वेंटिलेटर्स (Mobile Ventilators ),थर्मल स्केनर्स (Thermal Scanners),हाज़मात सुइट्स(Hazmat Suits ),पीपीई सुइट्स (Personal Protective Equipments), आइसोलेशन बेड्स (Isolation Beds),डिसइंफेक्शन टनल्स (Disinfection Tunnels),आदि उपकरण बड़ी संख्या में लगने वाले है । इस के अलावा सेनीटाइज़र्स (Sanitizes), हैंड ग्लव्स ( Hand Gloves ), बॉडी मास्क्स (Body Masks), फेस मास्क्स (Face Masks) ,कोविड टेस्टिंग किट ( Kovid Testing Kits ) की मांग में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। टाटा एवं महिन्द्रा जैसी ऑटो कंपनियो ने वेन्टीलेटर्स बनाने का काम तेजी से शुरू कर दिया है वही पुणे की माय लैब्स हर हफ्ते में 20 लाख टेस्टिंग किट्स बना रही है और तमिलनाडु के तिरुपुर में 200 कपडे बनाने वाली कंपनियों ने फेस मास्क और बॉडी मास्क के करीब 15000 करोड के आर्डर बुक कर लिए है !

भारतीय कंपनिया इन उत्पादों का निर्यात अमेरिका और यूरोप के मार्किट में भी कर सकती है !
2.Online Teachers/ Coaches/ Counselors :
कोरोना लॉकडाउन के चलते स्कूल और ऑफिसेस बंद होने के कारण बच्चो को ई -लर्निंग (E-learning ) ओर हर स्तर के कर्मचारियों को घर से काम ( Work From Home )करने का मौका मिला। स्कूल्स की क्लासेज गूगल हैंगऑउट (Google Hangout), और ज़ूम एप्प ( Zoom ) पर चल रही है । इस बात की पूरी संभावना है कि भारत में स्कूल आगे भी कुछ महीने के लिए बंद रहेंगे क्योंकि बच्चो को स्कूल में सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करवाना संभव नहीं होगा!

बच्चों को घर पर ही रहकर पढ़ना होगा , इसके कारण ऑनलाइन टीचर्स और एक्सपर्ट ट्रेनर्स की मांग में तेजी से वृद्धि होगी ! Byju's , Vedantu और Unacedamy जैसे शिक्षा और कोचिंग ऍप्स के सुब्स्क्रिप्शन्स में पिछले 2 महीनों मैं बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसके अलावा भी कई टीचर्स , इंस्ट्रक्टर्स और ट्रेनर्स भी अपने यूट्यूब चैनेल द्वारा बच्चों को पढ़ा रहे है !आने वाले समय में कोटा और हैदराबाद जैसे शहरों की ' कोचिंग फैक्टरीज ' को अपनी बिज़नेस रणनीति में कुछ बदलाव करना पड़े और इन्हे भी पूर्णतया ऑनलाइन बिज़नेस मॉडल की तरफ जाना पड़ सकता है !
कोविड -19 के चलते बड़ी संख्या मे बिज़नेस बंद होने, कर्मचारियों के नौकरियां जाने और तनख़्वाह के कम होने का ख़तरा है ! कई लोगों को अपनी लाइफ स्टाइल में पूरी तरह से बदलाव करना होगा ! परिवार के सदस्यों को भी अपनी प्राथमिकता बदलनी होगी ! दुर्भाग्य से आर्थिक और सामाजिक दवाब के चलते लोगो को तनाव (Hypertension) ,व्यग्रता (Anxiety), अनिद्रा (Insomnia) अवसाद (Depression), व्यवहार में परिवर्तन (Behavioral Changes) जैसी मानसिक बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। इसके लिए मनोविज्ञानियों (Psychologist) और मनोचिकित्स्कों (Psychiatrist )की मांग बढ़ सकती है। पति-पत्नी के संबंधो को भी नए सिरे से परिभाषित करने की जरूरत होगी , उसके लिए मैरिज कॉउंसलर्स ( Marriage Counselors ) की भूमिका महत्वपूर्ण होगी !अपने आप को मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए लोग , योग और प्राणायाम के विशेषज्ञों की सेवाएं लेँगे ! महत्वपूर्ण बात यह है की इन सब सेवाओं को ऑनलाइन भी प्रदान किया जा सकता है !

3.E- commerce and Online Business:
कोरोना वायरस के कारण लोगों की ख़रीददारी करने के तरीके में कई बदलाव देखने को मिलेंगे ! ग्राहक , भीड़भाड़ वाली दुकानों पर जाने से कतराएंगे और ऑनलाइन ही शॉपिंग करना पसंद करेंगे !यदि आपने अपने परंपरागत बिज़नेस में चाहे वो किराना का हो , कपडे का हो ,इलेक्ट्रॉनिक्स का हो या ज्वैलरी का हो, टेक्नोलॉजी और डिजिटल का उपयोग नही किया तो यकीन मानिए आपका बिज़नेस में सफल होना, मुश्किल होगा।
मेट्रो शहरों में ही नहीं , छोटे शहरो में भी ऑनलाइन शॉपिंग का चलन तेजी से बढ़ेगा ! आपको बिज़नेस का हाइब्रिड मॉडल ( Hybrid Model )तैयार करना पड़ेगा जिसमे ऑफलाइन और ऑनलाइन बिज़नेस का समावेश हो !
4. Website, App Developers and Digital Entrepreneurs :
आफिस, बिज़नेस, स्कूल्ज, कंसल्टिंग आदि के ऑनलाइन होने से बड़ी संख्या मे वेबसाइट्स ओर एप्प्स बनाने के लिए आईटी प्रोफेशनल्स की आवश्यकता होगी इसके अलावा डिजिटल टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ जिन्हें डिजिटल मार्केटिंग , वीडियो एडिटिंग, फोटोशॉप, कंटेंट राइटिंग ओर सोशल मीडिया मार्केटिंग का अच्छा ज्ञान है , काफी मांग में रहेंगे।
5. Agriculture and Rural Economy:
कोरोना वायरस एवं लॉकडाउन के चलते लाखो की संख्या में मजदूर और कारीगर अपने अपने गॉंवो में चले गए है और उनके वापस शहरो में आने की संभावना निकट भविष्य मैं नही है, और लगता है , लॉकडाउन हटने के बाद जो मज़दूर /कारीगर शहरो में रह गए है वो भी गांव चले जाये !आने वाले दिनों मैं नोकरी नही होने कारण कई प्रोफेसनल्स को मेट्रो सिटी छोड़कर टियर -2 या टियर -3 सिटी या अपने गाँव का रुख करना पड़े।जो छात्र या प्रोफेशनल्स बाहर के देशों में पढ़ने या काम के लिए जाने वाले थे ,वो सिलसिला भी शायद कुछ सालों के रूक सकता है ! । पढ़े-लिखे और अनुभवी मानव संसाधन (Human Resource) के छोटे शहरों व गाँवों में जाने से इन गाँवों ओर शहरो की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। यह प्रोफेशनल, कृषि जैसे परंपरागत क्षेत्र में आधुनिक टेक्नोलॉजी , मशीनीकरण ( Mechanization ), इनोवेशन ,आउट ऑफ़ बॉक्स सोच , नयी दिशा दे सकते है ! जैविक खेती ( Organic Farming ), फूलों की खेती ( Floriculture ),एक्सोटिक सब्ज़ियाँ ( Exotic Vegetables ) और औषधीय पोधो ( Herbs )का नया मार्केट तलाश सकते है !
बड़ी संख्या मे लोगो के शहरो से गाँवो में पलायन के चलते वहाँ पर निर्माण कार्यो में भी तेजी हो सकती है और इसका सीधा फायदा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा !
निसंदेह भारत की अर्थव्यवस्था को संभलने में वक्त लगेगा, लेकिन दूसरे देशों की तुलना मे भारत की अर्थव्यवस्था जल्दी संभल सकती है । चीन विश्व पटल पर अपनी विश्वसनीयता खो चुका है, और कई देश चीन निर्माण इकाइयों को निकालने का मन बना चुके है यूरोप , युवा पीढ़ी के अभाव और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट के ज्यादा होने के कारण, नए निवेश को आकर्षित नहीं कर पा रहा है ! अमेरिकन काम करने के लिए इच्छुक नही है! अगर भारत कोरोना संकट को बेहतर ढंग से नियंत्रण करने में सफल होता है तो भारत की साख में यक़ीनन वृद्धि होगी !
भारत, आज भी अंतराष्ट्रीय निवेश के लिए उपयुक्त देश है और भारतीय अपने बुद्धि कौशल और मेहनत के बल पर इस संकट को अवसर में बदलने में सक्षम है , जरूरत है धैर्य की , सकारत्मक सोच की और कुछ कर गुजरने के ज़ज़्बे की !
मैनेजमेंट मंत्रा : बिज़नेस में नयी संभावनाओं का जल्दी पता लगाकर उनपर अमल करने के लिए कारगर रणनीति का बनाना आवश्यक है !
... और ये प्रेरणादायी गीत लिये , आनंद लीजिये और लम्बी लड़ाई लड़ने के लिए अपने आप को तैयार कीजिये !
आपके सुझाव और कमैंट्स की प्रतीक्षा है !
Nitesh Kataria, is a writer, Motivational
Speaker, Blog Writer and Marketing Professional based in Pune and can be reached
at 9822912811 or niteshk3@yahoo.com

















Very Nice one , I suggest Add music in video's , use creative baground . But the Intent , Information is very useful.
ReplyDeleteThanks for you feedback. I'm new on youtube platform and trying to learn few tricks in video editing and making it more appealing.Will love to hear from you if you can suggest me some apps for doing the same.
DeleteVery nicely drafted. Hope for more such informative articles
ReplyDeleteThank you so much
DeleteExcellent coverage across industry segment and possibilities arising due to Covid impact.
ReplyDeleteHi Nitesh. I read ur comments. It is an remarkable idea to share good things to ur close one. How r u and family. Aap to gayak bhi ho gaye yar
DeleteThanks for your comments. We are fine. Gayak banana to dockdown ka side effect hai. May I know your name, it is not visible.
Delete