कोरोना लॉकडाउन में क्या नया सीखें??



                                            कोरोना लॉकडाउन में क्या नया सीखें ??

                    कोरोना वायरस ने पिछले 3 महीने से ज्यादा समय से विश्व भर में तबाही मचा रखी है ! दुनिया के लगभग 200 देशो में कोरोना से 1. 6  लाख से अधिक लोगो की मौत हो चुकी है और करीब 16  लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित है ! अमेरिका, इटली , स्पेन, इंग्लैंड, फ्रांस , जर्मनी जैसे विकसित देशो ने भी  इस महामारी के आगे घुटने टेक दिए और वो समझ नहीं पा रहे है की इस आपदा से कैसे निपटा जाये ! भारत में भी कोरोना वायरस के कारण हालात बिगड़ते जा रहे है और 3 हफ्तों से ज्यादा लॉकडाउन की स्थिति  बनी हुई है और देश के 130 करोड लोग अपने घरो में रहने पर मजबूर है ! अभी की स्थिति को देखकर लगता  है की आने वाले  2-3 महीनो  में भी लॉकडाउन के पूरी  तरह  से हटने  की संभावना कम है   है ! बड़ा  सवाल यह है की इस ख़ाली  समय का उपयोग कैसे किया जाये , या तो हर दो घंटे में क्रिकेट स्कोर की तरह मरने वालो का आंकड़ा देखकर भयभीत होते रहे या इस समय का कोई नयी स्किल या हॉबी को विकसित कर  के पॉजिटिव  तरीके  से उपयोग किया  जाये !

      मैं  आपके लिए 6 सुझाव दे रहा हूँ, जो शायद आपके प्रोफेशनल  करियर या बिज़नेस या ज़िंदगी में उपयोगी हो सकते  है !



Youtube Video

1.अपनी स्किल्स को अपग्रेड करे ( Upgrade Your Skills ):

           अगर आप प्रोफेशनल है, किसी कंपनी में काम करते है या आपका अपना कोई स्टार्ट-अप बिज़नेस है, तो आपके लिए ये बेहतरीन अवसर है, अपनी स्किल सेट्स को विकसित करने का ! आज कई ऐसी वेब साइट्स और यूट्यूब चैनल्स है जिन्हे ज्वाइन करके आप छोटे छोटे  ( 2-3 सप्ताह )ऑनलाइन कोर्सेज बिना किसी मूल्य के या बहुत ही कम मूल्य पर कर सकते है ! Udemy , Coursera  और Upgrad  जैसी वेब साइट्स, ऑनलाइन कोर्सेज के लिए बहुत उपयोगी और यूजर फ्रेंडली है ! आप नीचे लिखे विषयों पर कोर्सेज कर सकते है :   
  
  
  •  Digital Marketing
  • Social Media Marketing
  • Search Engine Optimization
  •  Financial Ratios
  • Finance For Non -Finance People 
  • Project Management
  • Internet of Things ( IOT )
  • Advance Excel or Power Point Presentation
  •  Learning local or Foreign Language ( English ,German , French , Japanese etc )
     
             अगर आप छात्र है तो आप Mock Interviews , Personality Development , Group  Discussions की ऑनलाइन क्लासेज कर सकते है जो आपके करियर के लिए उपयोगी हो सकता है !

         अगर आप बिज़नेस कर रहे है, और आप की आयु 40-45  वर्ष से ऊपर है  और कंप्यूटर चलाना नहीं आता है, आप इसको चलाना सीख़ लीजिये, चाहे बेसिक ही सीख ले, आने वाले समय में बहुत काम आएगा ! कोरोना संकट के ख़त्म होने के बाद, टेक्नोलॉजी और डिजिटल का प्रयोग बहुत तेजी से बढ़ेगा !

2. नेटवर्किंग ( Networking ):

                                आप सोच रहे होंगे, लॉक डाउन  या घर में बैठ कर नेटवर्किंग कैसे संभव है ? आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है , अपना मोबाइल उठाइये और आपके जो भी पुराने मित्र है , जो स्कूल में साथ पढ़े हो, कॉलेज में साथ पढ़े हो या पुरानी कंपनी के साथी हो, बात कीजिये उनके हाल चाल जानिए ! अगर किसी से बोलचाल भी बंद है , या झगड़ा भी चल रहा है, उसे भी फ़ोन कीजिये ! आपको जादू की झप्पी देने की जरूरत नहीं है, आपको मोबाइल की घंटी देने की जरूरत है ! आशंकाओं और अनिश्चिताओ के दौर में, दोस्तों या परिचितों से बात करके सुकून प्राप्त कर सकते है ! ज़ूम ( Zoom) जैसे वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग अप्प, मोबाइल पर उपलब्ध है, जिनके  ज़रिये आप एक साथ कई दोस्तों से वीडिओ कॉल कर सकते हो ! अगर आप फेसबुक पर नहीं है तो मेरा सुझाव है आप फेसबुक ( Facebook ) पर अपना अकाउंट बनाइये, कई दोस्त और परिचित, फेसबुक पर मिलेंगे उनके साथ जुड़िये ! फेसबुक पर कुछ सकारात्मक विचार या सुचना लिखकर इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रह सकते है ! अगर आप प्रोफेशनल या तकनीकी और प्रबंधन के छात्र है तो मेरा सुझाव है आप लिंकेडीन (linkedin) पर अपना अकाउंट खोले और अपनी इंडस्ट्री या विषय से सम्बंधित प्रोफेशनल्स के साथ जुड़े ! लिंकेडीन के माध्यम से आप अपना प्रोफेशनल नेटवर्क बना सकते हो जो आपके करियर के लिए उपयोगी हो सकता है !












3.रीडिंग बुक्स ( Reading  Books ) :

             मोबाइल और टीवी के बढ़ते चलन के चलते, किताबे पढ़ने का रुझान ख़त्म हो गया है ! युवाओ की एक पूरी ,पीढ़ी गुजर चुकी है जिनका किताबो से कोई सरोकार नहीं रहा है ! लॉक डाउन में मिले समय को आप कुछ अच्छी किताबे पढ़कर बीता सकते है ! मेरी व्यक्तिगत राय के अनुसार आप इन महान व्यक्तित्वों के बारे में पढ़ सकते है :

                                                  
                                      


              रतन टाटा, अजीम प्रेमजी , धीरूभाई अम्बानी , घनश्याम दास और नारायण मूर्ति  इन के बारे में पढ़कर, आप बिज़नेस मैनेजमेंट  , लीडरशिप, आपदा प्रबंधनसकारत्मक दृष्टिकोण सीख सकते है! इसके अलावा छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप और चाणक्य जैसे योद्धाओ का चरित्र चित्रण  भी पढ़ सकते है और उनसे देश प्रेम, नैतिक मूल्य और नीति शास्त्र के बारे में प्रेरणा ले सकते है ! डॉ अब्दुल कलाम, महात्मा गाँधी और विवेकानंद जैसे महापुरुषों के बारे में भी पढ़ सकते है !

                                              

                 
   












4. यूट्यूब चैनल लॉन्चिंग ( You Tube Channel  Launching ):

               यदि आप राजनीती, धर्म, इतिहास, खेलकूद, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी , इलेक्ट्रॉनिक्स, कुकिंग , योग, विज्ञान, मैनेजमेंट, टूरिज्म  आदि विषयो की अच्छी जानकारी है तो आप अपना यूट्यूब पर चैनल बनाकर छोटे छोटे वीडियो डाल सकते है ! यही नहीं अगर आप अच्छा गाना गा  सकते हो, या डांस कर सकते हो या कॉमेडी कर सकते हो , तो आप के लिए मौका है यूट्यूब पर वीडियो बनाकर शेयर करने काअगर आप के पास gmail अकाउंट है तो बड़ी आसानी से यूट्यूब चैनल बना सकते है, नहीं है तो पहले gmail अकाउंट खोलना होगा और उसके बाद यूट्यूब चैनल बना सकते है !
इस  प्लेटफॉर्म के माध्यम से केवल आप अपना समय, अच्छे से व्यतीत कर पाएंगे बल्कि भविष्य में आपके लिए ये आमदनी का जरिया भी बन सकता है !

5. कुकिंग स्किल्स ( Cooking Skills )

                कोरोना लॉकडाउन के चलते हुए रेस्टॉरेंट्स बंद है , टिफ़िन सेंटर्स बंद है , बड़े शहरों में जहाँ पर लोगो की निर्भरता स्विग्गी ( Swiggy ) और जोमाटो ( Zomato ) जैसे मोबाइल अप्प जो 24  घंटे खाने की डिलीवरी करते है, अभी बंद है ! मेरा अनुरोध है , इस ख़ाली मिले समय में आप खाना बनाना सीखें, यह बात ज्यादा उन युवा लड़कियों या महिलाओं के लिए है जिन्हे खाना बनाने में कोई रुझान नहीं है ! पुरुष वर्ग भी अपने हाथ आजमा सकता है , कोई हानि नहीं है !आप खाने की बेसिक ट्रेनिंग ले सकती है, रोटी, सब्जी , चाय और चावल बनाना भी सीख लिया है तो काम चल जायेगा ! अगर बेसिक खाना बनाना आता है तो आप दूसरी तरह की डिशेस यूट्यूब वीडियो के माध्यम से सीख सकती है ! यकीन मानिये , रेस्टॉरेंट्स लॉक डाउन, में सब से बाद में खुलेंगे और खुल भी गए तो कोरोना वायरस के डर से लोग वहाँ जाना पसंद नहीं करेंगे !




6. अपने आप में निवेश ( Invest in yourself ):

             इस कोरोना आपदा से निपटने के लिए सबसे अच्छा सुझाव है ,आप अपने आप पर निवेश करे ! इस कठिन समय में केवल आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की ज़रुरत है बल्कि मानसिक रूप से भी मज़बूत रहने की आवश्यकता है ! देश ही नहीं विश्व की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है ! आने वाले समय में कोनसा बिज़नेस चलेगा, कोनसा नहीं कोई भी बताने की स्थिति में नहीं है !




                         बड़ी संख्या में  बिज़नेस बंद होने और नौकरियाँ  जाने का खतरा है, लेकिन इन सब से लड़ने के लिए अपने आप को तैयार रखना बहुत ज़रूरी है  इस ख़ाली समय में आप प्राणायाम कीजिये, योगा कीजिये, व्यायाम कीजिये और अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखिये ! अगर लॉक डाउन के दौरान जिन लोगो की शराब , सिगरेट , तम्बाखू , गुटखा खाने की आदत छूट गयी हो तो कृपया लॉक डाउन खुलने के बाद भी बंद ही रहने दे ! आपको स्वास्थ्य लाभ तो होगा ही आर्थिक रूप से भी फायदे में    इस समय में आप अपनी हॉबी पर काम कर सकते हो, आपको चित्रकारी या पेंटिंग या संगीत या डांस या कहानी-कविता-शायरी में रूचि है, आप वो कीजिये और अपनी प्रतिभा को निखारने  पर काम  किया जाये !

               ऊपर दिए गए सुझाव मेरा व्यक्तिगत विचार है और मेरे अनुभव और विभिन्न लोगो से बातचीत पर आधारित है ! इन्हे मानने की कोई बाध्यता नहीं है !

मैनेजमेंट मंत्र : परिवर्तन ही जीवन का नियम है, हालाँकि अभी जो परिवर्तन हो रहा है वो पिछले  100 सालों  में देखने को नहीं मिला है! नयी स्किल्स सीखिए, अपने आप को अपडेट रखिये ! सकारत्मक सोच से बहुत कुछ बदला जा सकता है !

Nitesh Kataria,  is a writer, Motivational Speaker, Blog Writer and Marketing Professional based in Pune and  can be reached  at 9822912811  or  niteshk3@yahoo.com.











Comments

  1. बहुत ही प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सुझावों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🙏

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कोरोना संकट से कैसे उबरे जैन समुदाय ?

कोविड -19 के बाद बिज़नेस में संभावनाएं ..

Business & Career Opportunities Post Covid-19